Top News
Next Story
Newszop

इंदिरा गांधी जैसा अंदाज, देश के दिल पर करने वाली हैं राज, जानिए कैसा है दिल्ली की नई महिला मुख्यमंत्री का स्टाइल

Send Push
आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडर आतिशी मार्लेना दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। विधायक दल की बैठक में AAP के विधायकों ने आतिशी मार्लेना के नाम पर मुहर लगाई है। बता दें दिल्ली की पहली मुख्यमंत्री शीला दिक्षित थी, अब आतिशी को कमान सौंपी जा रही है। देश के दिल दिल्ली पर एक बार फिर महिला CM का राज होगा।

अब महिला मुख्यमंत्री की बात हो रही है तो अंदाज पर भी बात कर ही लेते हैं। आतिशी मार्लेना का स्टाइल इंदिरा गांधी और प्रियंका गांधी की तरह दिखता है, इनका बॉब कट हेयरस्टाइल देखकर आपको भी यही लगेगा। एक महिला नेता होने के तौर पर अलग पहचान बनाने वाली आतिशी का स्टाइल भी खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में चलिए आपको उनके एलिगेंट लुक दिखाते हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @atishi.aap)
रेड साड़ी में रॉयल लुक image

सीनियर लीडर आतिशी मार्लेना का हमेशा साड़ी के साथ एलिगेंट लुक में देखा जाता है। रेड कलर की कॉटन की साड़ी में वो रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस प्लेन अटायर को बोट नेक और 3/4 स्लीव्स वाले ब्लैक ब्लाउज के साथ मैच किया है। कानों में सोने की बाली, हाथ में यूनिक ब्रेसलेट और स्लिंग बैग बेहद ही स्टाइलिश लग रहा है।


चेक्स पैटर्न वाली साड़ी image

आतिशी मार्लेना के हर अंदाज में उनका काबिले तारीफ साड़ी कलेक्शन भी देखने को मिलता है। इस फोटो में उन्होंने एक सभा के दौरान पिंक कलर की चेक्स पैटर्न साड़ी पहनी हुई है, जिसकी बॉर्डर गोल्डन लेस से सजी है। जबकि पल्लू पर बैगनी कलर से चेक्स बने हुए हैं उन्होंने पल्लू के कलर से मैचिंग करके ही ब्लाउज पहना है। एक्सपेंसिव वॉच उनके लुक में एलिगेस बढ़ा रही है।


गाजरी बनारसी सिल्क साड़ी image

आतिशी मार्लेना बनारसी सिल्क साड़ी पहनने का भी शौक रखती हैं। गाजरी कलर की इस साड़ी को उन्होंने काफी ग्रेसफुली स्टाइल किया है। उनके अटायर में गोल्डन धागों से थ्रेड वर्क किया गया है, लेस भी सुनहरे रंग की है। उन्होंने इसे येलो कलर के वन थर्ड स्लीव्स और स्टैंड कॉलर वाले ब्लाउज के साथ पहना है। हमेशा की तरह गोल्डन बाली और ब्रेसलेट खूबसूरती को एन्हैन्स कर रहा है।


अजरक प्रिंट वाली सिल्क साड़ी image

आतिशी मार्लेना के साड़ी कलेक्शन में अजरक प्रिंट भी शामिल है, इस ब्लू कलर की प्रिंटेड सिल्क साड़ी में उनका एलिगेंट लुक नजर आ रहा है। उन्होंने इसे पिंक कलर के बोट नेक और 3/5 स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ मैच किया है। जो साड़ी के साथ बहुत खूब जच रहा है। जूलरी को मिनिमल रखते हुए कानों में सोने की बाली के अलावा स्मॉल पेंडेट के साथ गोल्डन चेन पहनी है।


सूट में भी दिखाती हैं सादगी image

साड़ी के साथ ही आतिशी मार्लेना का सूट में भी सादगीभरा अंदाज खूब पसंद किया जाता है। स्कूल के दौरे के दौरान उन्होंने लेमन ग्रीन प्रिंटेड कॉटन का सूट पहना है। इस दुपट्टा में जिगजैक पैटर्न है लाइन को मैच करते हुए कुर्ते की स्लीव्स की हेमलाइन डिजाइन की गई है। सूट के साथ उनका सादा अंदाज क्लासी लुक दे रहा है। आतिशी के सभी लुक देखकर आपको इंदिरा गांधी की याद जरूर आई होगी।

Loving Newspoint? Download the app now