Top News
Next Story
Newszop

Rajsamand दिगंबर जैन समाज का दसलक्षण पर्व संपन्न, शोभायात्रा शुरू

Send Push

राजसमंद न्यूज़ डेस्क, राजसमंद श्री दिगम्बर जैन समाज समिति के महामंत्री सुनील जैन के अनुसार दशलक्षण पर्व के दौरान पंडित अरमान शास्त्री, सांगानेर संस्थान वालों के सान्निध्य में सुबह सामूहिक पूजन, दशलक्षण धर्म विधान पूजा, आरती एवं शास्त्र प्रवचन कार्यक्रम हुये ।प्रवचन के बाद स्थानीय महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। दशलक्षण पर्व के दस दिनों में उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आंकिचन व ब्रह्मचर्य का चिंतन व मनन किया गया।

image

दसलक्षण के दौरान व्यक्ति, समाज, राष्ट्र एवं विश्व का कल्याण हो ऐसी भावना के साथ श्री जी को शोभायात्रा के रूप में नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुये पुनः मंदिर पहुँची। इस दौरान दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक शोभायात्रा में भाग लिया। वही क्षमावणी पर्व भी उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा हे।

Loving Newspoint? Download the app now