Top News
Next Story
Newszop

आनंद्र महिंद्रा ने शेयर की अमेरिकी सीनेटर की 'ग्रेट इंडियन वेडिंग' की तस्वीर, नेटिजन से भी आए रिएक्शन

Send Push
Anand Mahindra On JD Vance And Usha Chilukuri: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अमेरिकी सीनेटर जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस की शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। दिग्गज कारोबारी ने कैप्शन में एक मुस्कुराता हुआ इमोजी भी रखा है। आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ''जश्न मनाने के लिए एक और महान भारतीय शादी है...'' आनंद महिंद्रा ने मंगलवार (16 जुलाई) को इस तस्वीर को पोस्ट किया। उनकी पोस्ट को अनंत अंबानी की भव्य शादी के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। हालांकि, आनंद महिंद्रा अक्सर विदेशों में भारतीय मूल के लोगों के संबंध में पोस्ट करते रहते हैं और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते रहते हैं। क्यों चर्चा में हैं जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस?बता दें कि रिपब्लिकन जेडी वेंस तब से चर्चा में हैं जब से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। ट्रंप ने सोमवार (15 जुलाई) को वेंस के नाम की घोषणा की थी। जेडी वेंस के साथ ही उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस का नाम भी काफी चर्चा में आ गया है। उषा अमेरिका में भारतीय प्रवासियों की बेटी हैं। उन्होंने खुद को एक सफल वकील के रूप में स्थापित किया है। वह अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट, यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स में काम कर चुकी हैं। ट्रंप की ओर से नाम की घोषणा के बाद से जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट्स की भरमार हो गई है। हालांकि, आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में जेडी वेंस और उषा चिलुकुरी की शादी के भारतीय विरासत के पहलू की ओर ध्यान आकर्षित किया है। तस्वीर में उषा चिलुकुरी पारंपरिक भारतीय परिधान साड़ी में नजर आ रही है। 2014 में उनकी शादी हुई थी। आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स क्या बोले?आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इस बार भी अमेरिकी उपराष्ट्रपति का भारतीय कनेक्शन है!'' दरअसल, मौजूदा अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भारतीय मूल की है और अगर जेडी वेंस इस पद पर चुने जाते हैं तो पत्नी की वजह से उनके लिए ऐसा सोचा जा सकता है कि उनका भारत से कनेक्शन है। एक यूजर ने लिखा, ''भारतीय पत्नियां पॉप्युलिज्म के साथ वैश्विक राजनीति को बदल रही हैं।'' एक यूजर ने लिखा, ''हम ही लोग इमोशनल रहते हैं कि वे लोग भारतीय मूल के हैं। उन लोगों को भारत या भारतीयता से कोई लेना देना नहीं होता।'' इसी तरह यूजर्स की ओर से ढेरों मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। आप क्या कहते हैं?
Loving Newspoint? Download the app now