Top News
Next Story
Newszop

प्याज छीलने से लेकर फ्राई करने तक सीख लीजिए शेफ कुणाल कपूर के टिप्स, कुकिंग में आएंगे बेहद काम

Send Push
भोजन को स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाने के लिए किचन में बहुत सारी सीजें रखी रहती है। लेकिन प्याज उन चीजों में से एक है जिसके बिना सब्जी का स्वाद अधूरा ही लगता है। यहां तक कि अगर घर में प्याज ना हो तो कुछ डिश ऐसी भी हैं जो बनाई ही नहीं जा सकती है। इससे यही समझ आता है कि प्याज किचन में कितनी जरूरी है।

सब्जी से लेकर सलाद के लिए इस्तेमाल होने वाली प्याज को छीलना और काटना कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगता है। वैसे शेफ कुणाल कपूर ने प्याज को लेकर कुछ ट्रिक्स बताई हैं। जो इसे छीलने से लेकर फ्राई करने तक काम आएंगी, साथ ही कुकिंग का काम आसान भी कर देंगी।
ऐसे छीलें प्याज image

प्याज को छीलते वक्त कुछ लोग उसका ज्यादा हिस्सा निकाल देते हैं। आपका ज्यादा अनियन वेस्ट ना हो इसके लिए शेफ कुणाल कपूर ने बताया कि सबसे पहले प्याज के ऊपर और नीचे दोनों ओर की स्टेम को कट करके निकाल कर देना है। इसके बाद प्याज का पतला वाला हिस्सा निकालना है। अब प्याज की रूट निकालने के लिए चाकू ही नोक को स्टेबल रखते हुए प्याज को घुमाना है।


ऐसे काटें प्याज के स्लाइज image

प्याज को शेफ कुणाल की ट्रिक से काटने के लिए आप पहले इसके दो हिस्से कर लीजिए। अब आपको आलू की चिप्स निकालने वाले कटर की जरूरत होगी। आप इसकी मदद से पतली और अच्छी तरह से प्याज कट कर सकते हैं। क्योंकि अनियन के स्लाइस जितने पतले होंगे यह उतनी अच्छे से फ्राई होगी।


प्याज यूं करें फ्राई image

प्याज को फ्राई करने के लिए आपको फ्रेश और ज्यादा तेल की जरूरत होगी क्योंकि इसमें अनियन अच्छे से फ्राई होती है और तेल भी नहीं पीती है। शेफ कुणाल कपूर के मुताबिक आपको मीडियम टू हाई फ्लेम में प्याज को फ्राई करना है। क्योंकि तेज आंच में प्याज जल सकती है इसके अलावा आपको अनियन ब्राउन होने तक ही फ्राई करना है।


फ्राई प्याज स्टोर करने का तरीका image

फ्राई प्याज को प्लेट में निकालने से पहले आपको पेपर टॉवल बिछा लेना है अब प्याज को निकालने के बाद अच्छे से फैला दीजिए। जब प्याज ठंडी हो जाए को उसे एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रख दीजिए। अब आप इस फ्राई प्याज को हफ्तेभर इस्तेमाल कर सकती हैं। ग्रेवी बनाने के साथ सब्जी में यूं ही डाल सकती हैं।


शेफ कुणाल कपूर की टिप्स​
Loving Newspoint? Download the app now