Top News
Next Story
Newszop

ज्योतिष: मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुशखबरी

Send Push

ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर जन्माष्टमी के दिन है। मंगल का गोचर 26 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में होगा।

मंगल मिथुन राशि में 20 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक रहेंगे। मंगल के मिथुन गोचर से मेष समेत कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। इस अवधि में इन राशि वालों को भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का मौका मिल सकता है। जानें मंगल का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी-

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आप परेशानियों को आसानी से पार कर लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ रहने वाला है। मंगल के प्रभाव से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आय के नए सोर्स बनेंगे। मंगल के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मिथुन राशि वालों के घरेलू सुख में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपको सीनियर्स का साथ मिलेगा। नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकता है। इस अवधि में आप लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से सफल होंगे।

कन्या राशि : मंगल गोचर के प्रभाव से कन्या राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस अवधि में आप करियर से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी पेशा में आपको तरक्की मिल सकती है।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए मंगल गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपको धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now