Top News
Next Story
Newszop

भारतीय बाजार में लांच हुआ Teclast T50 Max टैबलेट मिलेगा 90Hz IPS डिस्प्ले के साथ Helio G99 चिप,जाने फीचर

Send Push

टेक न्यूज़ डेस्क,Teclast ने अपना नया टैबलेट T50 Max लॉन्च किया है। हाल ही में कंपनी ने इस टैबलेट से पर्दा उठाया था, लेकिन इसकी कीमत और इसके नाम के बारे में जानकारी नहीं दी थी। 11 इंच IPS डिस्प्ले के साथ यह टैबलेट आता है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह नया टैबलेट MediaTek Hello G99 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8 जीबी रैम मिलती है। रैम को 20 जीबी तक एक्सपेंड भी किया जा सकता है। इनबिल्ट स्टोरेज स्पेस 256 जीबी तक है। आइए जानते हैं सभी फीचर्स के बारे में।
 
Teclast T50 Max tablet price, availability
Teclast T50 Max की प्राइसिंग के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। टैबलेट अभी चीन में पेश किया गया है। इसकी कीमत और सेल डेट को लेकर जल्द ही कंपनी की ओर से कोई खुलासा किया जा सकता है। 


 
Teclast T50 Max tablet specifications

T50 Max टैबलेट में 11 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। ITHome के मुताबिक, टैबलेट में T-Colour 4.0 कलर ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिवाइस ऑक्टाकोर MediaTek Helio G99 चिपसेट से लैस है जिसमें अधिकतम फ्रिक्वेंसी 2.2GHz की दी गई है। यह प्रोसेसर 6nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। Teclast T50 Max टैबलेट में 8GB रैम दी गई है। यह 12GB तक एक्सपेंडेबल फीचर के साथ आता है।

यानी रैम को 20GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 256 जीबी का स्पेस मिलता है। इसे 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है जिसके लिए कंपनी ने माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट इसमें दिया है। टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। साउंड के लिए इसमें 4 स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। टैबलेट TUV Rheinland ब्लू लाइट सर्टीफिकेशन के साथ आता है। यह आंखों पर बुरा असर पड़ने से रोकता है। अन्य फीचर्स में AI नॉइज रिडक्शन और AI इंटेलिजेंट असिस्टेंट भी शामिल है। फिजिकल नॉइज रिडक्शन के लिए इसमें डुअल माइक्रोफोन मौजूद हैं।

Loving Newspoint? Download the app now