Regional
Next Story
Newszop

Rajasthan Politics: पूर्व सीएम अशोक गहलोत बैठेंगे भजनलाल सरकार के खिलाफ धरने पर, जान ले आप भी इसके पीछे का कारण

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने धरने का ऐलान किया है। जी हां बता दें की पूर्व सीएम धरने पर बैठेंगे और इसके पीछे का कारण अशोक गहलोत सरकार के समय बनी गांधी वाटिका है। पिछले साल दिसंबर में जैसे ही भाजपा सरकार आई तो सबसे पहले गांधी वाटिका न्यास को निरस्त किया गया। तभी से कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धरना देने की बात कही है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने ट्वीट करके करते हुए 28 सितंबर को जयपुर के सेंट्रल पार्क में धरना देने की बात कही। उन्होंने लिखा, करीब एक साल पहले उद्घाटन हो जाने के बाद भी भाजपा सरकार ने सेंट्रल पार्क, जयपुर स्थित गांधी वाटिका म्यूजियम को आम जनता के लिए नहीं खोला है। करीब 85 करोड़ रुपए लागत से यह विश्वस्तरीय म्यूजियम बना है।

उन्होंने कहा कि मैंने व्यक्तिगत तौर पर और पत्र लिखकर भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह किया कि जनता के बीच गांधीजी के सत्य और अहिंसा के संदेश को पहुंचाने के लिए इस म्यूजियम को शुरू किया जाए, सरकार की इस हठधर्मिता के विरोध एवं गांधी वाटिका म्यूजियम को आम जनता के लिए शुरू करने हेतु मैं एवं तमाम गांधीवादी 28 सितंबर, शनिवार को सेंट्रल पार्क के गेट नंबर 5 पर स्थित गांधी वाटिका म्यूजियम पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धरना देंगे।

pc- ndtv raj

 

Loving Newspoint? Download the app now