Top News
Next Story
Newszop

Kota छोटी बहन को बचाने के लिए बड़ी बहन ने लगाई छलांग, मौत

Send Push

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा के नांता थाना इलाके में बायीं मुख्य नहर में दो बहन बह गई। एक को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया। लेकिन छोटी बहन को बचाने उतरी बड़ी बहन नहर में बह गई। करीब 20 मिनट में निगम गोताखोरों की टीम ने उसे बाहर निकाला। घटना गणपति आवास के पास स्थित नहर की है।निगम गोताखोर चंगेज खान ने बताया- हादसे में सक्कु मराठा (15) निवासी महाराष्ट्र हाल निवासी नहर के पास स्थित टापरी की मौत हो गई। सक्कु का परिवार (घुमंतू) नहर के पास टापरी में रहता है। सुबह सक्कु अपनी छोटी बहन किरण (8)के साथ नहर पर गई थी। सक्कु नहर पर कपड़े धो रही थी। जबकि उसकी छोटी बहन किरण रस्सी पकड़कर नहा रही थी। अचानक से उसका पैर फिसल गया। वो नहर में बहने लगी। छोटी बहन को बहता देख सक्कु भी पानी में कूद गई।

image

स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे किरण को बाहर निकाला। लेकिन सक्कु नहर में बह गई। 12 बजे करीब स्थानीय पार्षद राकेश पुटरा की सूचना पर निगम की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से 200 मीटर दूरी से सक्कु का शव बाहर निकाला। चंगेज ने बताया वर्तमान में नहर में पानी छोड़ रखा है। नहर में 7-8 फीट पानी था। शव पुलिस को सौंप दिया।

Loving Newspoint? Download the app now