Top News
Next Story
Newszop

आज का कन्या राशि का राशिफल 24 सितम्बर 2024: जीवन में नए प्यार का आगमन होगा

Send Push
Virgo Horoscope 24 September 2024:आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और मस्ती करेंगे। घर में कुछ बदलाव करने का प्लान है? वो आज पूरा हो सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी या किसी और काम के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो आज आपकी परेशानी दूर हो सकती है। नए प्यार का आगमन हो सकता है। आज कन्या राशि का करियर राशिफल :आज कार्यक्षेत्र पर बिजनेस में नए निवेश के बारे में बातचीत हो सकती है। नई योजनाओं पर विचार हो सकता है। किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। पार्टनरशिप के नए ऑफर भी मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो ध्यान रखें। आपके काम में लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। ऑफिस में सख्ती का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा काम भी दिया जा सकता है। आज कन्या राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल:शादीशुदा जोड़ों के बीच प्यार बना रहेगा। खासकर पिछले दिनों से जिन वैवाहिक जोड़ों के बीच कुछ घरेलू समस्याएं चल रही थीं, वे दूर हो सकती हैं। प्यार की तलाश में भटक रहे नौजवानों के जीवन में प्यार की दस्तक हो सकती है। पारिवारिक गलतफहमियां दूर होने से आपको सुकून मिलेगा। आज के दिन आपकी सेहत का हाल:ठंड के मौसम में आपको सर्दी और जुकाम जैसी परेशानियां हो सकती हैं। गले में खराश की शिकायत भी हो सकती है। ठन्डे पदार्थो के सेवन से बचेंI आज पुराना घुटनों का दर्द भी परेशान कर सकता है इसलिए आपको समय रहते डॉक्टर से अपना इलाज जरूर कराना चाहिए। इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी। आज के लिए कन्या राशि के उपाय:श्वास आधारित योगाभ्यास करने से आपका मन शांत रहेगा। आप आज हल्दी वाला दूध पिएं।
Loving Newspoint? Download the app now