- भोपाल नगर निगम ने नीमच में स्थापित किया 10 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र
- भोपाल की जल प्रदाय व्यवस्था में होगा बिजली का उपयोग
- भोपाल के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर बनेंगे 9 द्वार
मुख्यमंत्री यादव भोपाल में नर्मदापुरम मार्ग पर समरधा में निर्मित होने वाले भोज-नर्मदा द्वार के भूमि-पूजन अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित 10 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का इस कार्यक्रम से वर्च्युअल लोकार्पण भी किया।
ALSO READ:
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल प्रदेश की राजधानी है। यहां प्रदेश के विभिन्न अंचलों की संस्कृति और इतिहास को अभिव्यक्ति प्रदान की जाएगी। भोपाल के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर निर्मित होने वाले 9 द्वारों पर मां नर्मदा के तट पर विद्यमान प्रमुख तीर्थों सहित सभी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, सांस्कृतिक संदर्भ उकेरे जाएंगे। उज्जैन में निर्मित महामृत्युंजय द्वार, विभिन्न काल में उज्जैन के इतिहास और प्रमुख घटनाओं को अभिव्यक्त करता है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा भोज की प्रतिभा, योग्यता और पराक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पाकिस्तान के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जीत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहन कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने विश्व के सामने ऑपरेशन सिंदूर में आंतकियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई को सशक्त रूप से प्रस्तुत कर नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रकटीकरण किया है।
ALSO READ:
हम आत्मनिर्भर नगर निगम व नगर पालिका के सपने को साकार करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेतृत्व में हम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के साथ-साथ आत्मनिर्भर नगर निगम व नगर पालिका के सपने को साकार करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। भोपाल नगर निगम द्वार नीमच में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना, आत्मनिर्भता की ओर एक प्रभावी कदम है।भोपाल महापौर मालती राय ने बताया कि 5 करोड़ रुपए की लागत से भोज-नर्मदा द्वार का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित किए जा रहे सोलर पैनल से उत्पादित बिजली का उपयोग भोपाल की जल प्रदाय व्यवस्था के संचालन में किया जाएगा। कार्यक्रम को विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी संबोधित किया।
You may also like
Shadow of Corona on IPL 2025: SRH के स्टार बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड पॉजिटिव, LSG के खिलाफ अहम मैच से बाहर
Video: भारत से मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान कर रहा सेलिब्रेट, जश्न में शामिल हुए शाहिद अफरीदी, असीम मुनीर को चूमा!
कानपुर के 188 साल पुराने तालाब को मिलेगा नया जीवन, अंग्रेजों ने भीषण अकाल के दौरान कैदियों से बनवाया था
जब स्मृति ईरानी ने मीका सिंह संग किया था जमकर डांस, 27 साल पुराना वीडियो देख फैंस बोले- “क्या गजब का वाइब है!”
NCHM JEE 2025 परिणाम की घोषणा, ऐसे करें डाउनलोड