डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दोहेALSO READ:
1.
महू में जन्मे आप थे, जीवन था संघर्ष।
छूआछूत की पीर से, मन में भरा अमर्ष।
2.
शिक्षा के हथियार से, पाया उच्च मुकाम।
ज्ञान-साधना से रचा, स्वाभिमान का ग्राम।
3.
संविधान के शिल्प को, दे कर के आकार।
जात-पात को तोड़ कर, दिए दलित अधिकार।
4.
दलितों की निज पीर को, दी तुमने आवाज।
अन्यायों के जाल में, फूंका क्रांति साज।
5.
सत्याग्रह की राह पर, सहा अछूता ताप।
संविधान ही श्रेष्ठ है, किया नीति का जाप।
6.
'शिक्षित ही आगे बढ़े', बाबा का संदेश।
संघर्षों के बीच भी, रखा सदा समेश।
7.
ऊंच नीच में भेद का, था समाज में दंश ।
बाबा साहब ने दिया, समता करुणा अंश।
8.
बौद्ध धर्म में वो गए, मानवता के हेतु।
करुणा, समता, शांति का, खड़ा किया जन सेतु।
9.
धर्म वही जो मानवी, दे जो प्रेम-प्रकाश।
बाबा का सद् आचरण, अनुकरणीय प्रयास।
10.
नमन तुम्हें मानव महा, तुम भारत की शान।
तेरे सपनों का बने, सबका हिंदुस्तान।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)ALSO READ:
You may also like
GT vs DC Head To Head: दिल्ली और गुजरात की भिड़ंत में किसका पलड़ा भारी, जानें आंकड़ों की जुबानी
केएल राहुल की मां ने क्यों कर दिया था उनसे बात करना बंद? आखिर क्या था दोनों के बीच का कलह
कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत पर भारत ने क्या कहा?
आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, आईपीएल में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
शबाना आज़मी ने जावेद अख्तर से शादी पर अपनी भावनाएँ साझा कीं