देश में मॉनसून अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, लेकिन बारिश का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। आमतौर पर दशहरे के मौके पर लोग साफ मौसम की उम्मीद करते हैं, लेकिन इस बार बारिश ने रावण दहन और अन्य उत्सवों पर पानी फेर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अन्य राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यूपी में 48 घंटे तक भारी बारिश का खतरामौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 4 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव और अवदाब के चलते मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता है। उत्तर प्रदेश में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तूफान का भी खतरा है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 और 6 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?उत्तर-पश्चिम भारत में 4 और 5 अक्टूबर को कई जगहों पर बारिश का अनुमान है। इसके बाद 5 से 7 अक्टूबर तक तूफान और बिजली के साथ तेज बारिश की आशंका है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 6 और 7 अक्टूबर को, पंजाब में 5 और 6 अक्टूबर को, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है।
कुछ राज्यों में ओलावृष्टि का भी खतरा है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 5 अक्टूबर को, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 6 अक्टूबर को, पंजाब में 5 और 6 अक्टूबर को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मौसम का हालमौसम विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 4 अक्टूबर को, सौराष्ट्र और कच्छ में 5 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश और तूफान की संभावना है। तमिलनाडु में 4 से 5 अक्टूबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और तूफान की चेतावनी है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अगले पांच दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने सभी राज्यों के लोगों से सावधानी बरतने और भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के दौरान सुरक्षित रहने की अपील की है।
You may also like
महिला के हुए जुड़वा बच्चे दोनों के` पिता निकले अलग अलग मर्द एक ही रात बनाए थे दोनों से संबंध
रावण से भी अधिक खतरनाक है देश की आज की मीडिया और सत्ता
अनुकंपा पर ठाणे डीएम कार्या. से 530लिपिक टाइपिस्ट नियुक्त
35 सिक्स, 141 गेंद पर 314 रन, ऑस्ट्रेलिया के हरजस सिंह ने वनडे में ठोकी ट्रिपल सेंचुरी, गेंदबाजों की आई शामत
एबीआरएसएम का त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन