मथुरा, 28 जून (Udaipur Kiran) । गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के केशवदेव में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपने भाई और भतीजी की चाकू से गाेदकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।
कटरा केशव देव, मल्लपुरा में खिल्लन और संजय समेत पांच भाई रहते हैं। खिल्लन और संजय में मकान को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान अन्य परिजनों ने दोनों को शांत कराया और खिल्लन घर से बाहर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद उसने घर आकर संजय (40) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसकी चीख सुन उसकी 18 वर्षीय बेटी अंजलि ने पिता को बचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने भतीजी पर भी प्रहार कर दिये।
शाेरगुल सुनकर पड़ोसियों को घर की ओर आता देख आराेपित खिल्लन भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया। केडी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे अंजलि की मौत हो गयी, जबकि संजय की हालत चिंताजनक होने पर उसे मेट्रो फरीदाबाद रेफर कर दिया गया था। संजय की शनिवार तड़के करीब चार बजे उपचार के दौरान मौत हो गयी।
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि खिल्लन और संजय दोनों सगे भाई हैं। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद होने के चलते झगड़ा हुआ है। इस दाैरान भाई ने अपने छाेटे भाई और भतीजी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिये हैं। आरोपी खिल्लन के खिलाफ थाना गोविंद नगर में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। हाथरस और मुरादाबाद में दबिश के लिए टीमें गई हैं।
(Udaipur Kiran) / महेश कुमार
You may also like
शेनाज ट्रेजरी: मुंबई की वो अदाकारा जो फेस ब्लाइंडनेस के बावजूद चमकी!
पश्चिम बंगाल में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : अपर्णा यादव
भूल से भी ना खरीदें इन 2 राशि के लोग सोना, जानिए क्या पड़ेगा आपकी राशि पर असर
दिल्ली-एनसीआर और आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना
(अपडेट) केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अर्जुन मेघवाल ने किया उद्यमी सम्मेलन 2025 का उद्घाटन