फतेहपुर, 01 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में लगातार यमुना व उसकी सहायक रिन्द नदी का जलस्तर खतरे से ऊपर बढ़ रहा है। ऐसे में तटवर्ती गांवों के लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। फसलें जलमग्न देख किसान परेशान हैं।
शुक्रवार को तेज बहाव से यमुना नदी बड़ी तबाही के संकेत दे रही है। जिससे तटवर्ती क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक बाढ़ चौकी नहीं बनाई गई है। बढ़ते जलस्तर के चलते दो जनपदों की सीमाओं के मध्य तेज वेग से बह रही यमुना नदी ने तटवर्ती क्षेत्र के कई गांवों को चपेट में ले लिया है।
आज सुबह पहर यमुना का पानी बढ़ा तो कई गांवों को अपनी आगोश में जकड़ लिया है। सड़कों पर जल भराव होने के कारण कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है।
तटवर्ती क्षेत्रों में जलभराव के कारण ग्रामीण किसानों ने बताया कि फसलों का भारी नुकसान हुआ है। गंगोली, सैबसी, मौहारी, जमरौली, कुकेडी, रेंगना सहित कई गांवों के हालात काफी खराब बताए जा रहे हैं। वहीं रिंद नदी भी उफान पर है। नदी के तराई क्षेत्र की हजारों बीघे फसलों का भारी नुकसान हुआ है। तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है।
नायब तहसीलदार सुरेश चंद्रा ने गंगोली पहुंच कर बाढ़ का जायजा लिया है और बचाव कार्य शुरू करने की बात कही है।
(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार
You may also like
अमेरिका से महंगा एफ-35 क्यों खरीदे भारत..अपना तेजस एमके2 कम है क्या...इन मामलों में कहीं बेहतर है स्वदेशी फाइटर जेट
दोहरे झटके से हिला अमेरिका का शेयर बाजार, मई के बाद सबसे बड़ी गिरावट
राजस्थान में युवाओं के लिए खुशखबरी, RSRTC ने 1000 से ज्यादा बस ड्राइवरों की भर्ती के लिए दिए आदेश
अपनी 'सैयारा' गर्ल में पाकिस्तानियों को दिखाई दी अमीमा, जरा आप भी तो देखिए आखिर है कौन ये लड़की
शुक्रवार को माँ लक्ष्मी की पूजा में ध्यान रखने योग्य बातें