हुगली, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । शनिवार को नवान्न अभियान के दौरान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिविपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। श्रीरामपुर से तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने नंदीग्राम के भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी पर यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की मेहरबानी से लोग देख रहे हैं कि विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता कितना बड़ा अपराधी हो सकता है। हाई कोर्ट को भी देखना चाहिए।
रविवार को तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने श्रीरामपुर के गंगा दर्शन स्थित अपने आवास पर आरोप लगाया कि शनिवार को नवान्न अभियान के नाम पर अराजकता फैलाई गई। भाजपा ने सरकारी संपत्ति को नष्ट किया है। उन्होंने कहा कि नवान्न अभियान के नाम पर शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में जो अराजकता फैलाई गई, वह अकल्पनीय है। बहुत सारी आपराधिक गतिविधियां हुई हैं। पुलिस को पीटा गया, सरकारी संपत्ति को नष्ट किया गया। शुभेंदु अधिकारी ने खुद इसे भड़काया। उन्होंने बहुत ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में फैसला सुनाया था। उन्होंने वह फैसला दिया था जिसके परिणामस्वरूप शुभेंदु अधिकारी एक के बाद एक आपराधिक कृत्य कर रहे हैं। वह जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह बहुत खराब है। सुअर का बेटा कह रहे है।
कल्याण ने कहा कि राजनीति में ऐसे शब्द नहीं बोले जाने चाहिए। ऐसे लोगों को पश्चिम बंगाल से मिटा देना चाहिए। हाईकोर्ट का शुक्रिया, लोग देख रहे हैं कि वो कितना बड़ा अपराधी हो सकता है। हाईकोर्ट को भी इस पर गौर करना चाहिए।
—————
(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय
You may also like
यहाँ बच्चा गौरा पैदा हो तो मिलती हैंˈ दर्दनाक सजा काली संतान के लिए महिलाएं पीती हैं ये चीज
अब नहीं होना पड़ेगा बीवी के सामने शर्मिंदाˈ सोने से पहले ऐसे पिए शहद – दूध शरीर बनेगा फौलादी
महिला को सालों से आती थी डकारें डॉक्टरˈ के पास गई तो उसके भी पैरों तले खिसक गई जमीन
पति ने बनाया अश्लील वीडियो रखी घिनौनी शर्तˈ ससुर ने भी फिर… आगरा में शादी के 7 महीने बाद नवविवाहिता पहुंची थाने
स्त्रियों के भाग्य के संकेत: पांच महत्वपूर्ण अंग