रांची, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड के आठ जिलों में 29 जुलाई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें राज्य के दक्षिणी-पूर्वी जिले शामिल हैं। इनमें पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा शामिल है।
वही, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले के बोल्बा में 94.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है। वहीं इस दौरान राजधानी रांची में 38.8 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गईं है।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल
पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र और उससे सटे झारखंड पर बना दबाव पिछले 25 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
वहीं इसके अगले 36 घंटों के दौरान झारखंड और आसपास के उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, जमशेदपुर में 29.3,डालटेनगंज में 30.2, बोकारो में 32.1 और चाईबासा में तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
नहीं रहा शाकाहारीˈ मगरमच्छ, 70 सालों से कर रहा था मंदिर की रखवाली, अंतिम यात्रा में इंसानों की भीड़ देखकर हर कोई हैरान
साइयारा ने 9 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया
गर्भवती मां नेˈ पहली बार बेटी को बताया 'तुम बड़ी बहन बनने वाली हो फिर जो हुआ बड़ा मजेदार था
त्वचा को चमकदार और गठिया जैसी बीमारियों को हराने में कारगर ये 'सुपरफ्रूट'
क्रूरता की सारी हदें पार... कुत्ते के प्राइवेट पार्ट में डाली पेड़ की टहनी, हिला कर रख देगी हिमाचल की ये खबर