रांची, 30 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड में सबसे अधिक राजधानी रांची में बारिश हुई है। रांची में अब तक औसत से 198 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। रांची में 190.7 मिमी की तुलना में 568.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह आंकड़ा मौसम विभाग की ओर से एक जून से 29 जून तक दर्ज की गई है।
वहीं राज्य के जिन जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई है। उनमें लातेहार में औसत से 190, सरायकेला-खरसावां में 144,रामगढ़ में 136, पूर्वी सिंहभूम में 137, लोहरदगा में 108, सिमडेगा 91, पश्चिमी सिंहभूम में 84 और खूंटी 89 प्रतिशत अधिक औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है।
वहीं पूरे झारखंड में 181.4 मिमी के मुकाबले 327.5 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। यह औसत बारिश के 81 प्रतिशत अधिक है।
इधर, रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश को लेकर एक जुलाई को ऑरेंज अलर्ट और दो जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है।
सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री, जमशेदपुर में 32, डालटेनगंज में 31.8, बोकारो में 32.5 और चाईबासा में तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
राजस्थान के IAS अफसर की महाराष्ट्र में ताजपोशी, पूर्व सांसद के दामाद को सौंपी गई मुख्य सचिव की जिम्मेदारी
राजीव बिंदल फिर संभालेंगे हिमाचल भाजपा की कमान, अध्यक्ष पद के लिए दाखिल हुआ एकमात्र नामांकन
मंडी में भूस्खलन की चपेट में आई कार खड्ड में जा गिरी
डेंटल कॉलेज महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति से प्रभावित हुए राज्यपाल, उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए दिए दो लाख रुपये
खाद्य सुरक्षा अधिनियम : सिंथेटिक पनीर की बिक्री पर कड़ी नजर रखें, उपभोक्ताओं को करें जागरूक