रांची, 21 अप्रैल .
पोप फ्रांसिस के निधन पर प्रदेश कांग्रेस ने गहरा शोक जताया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन प्रभु और चर्च की सेवा के लिए समर्पित था. उन्होंने लोगों को निष्ठा, साहस और सार्वभौमिक प्रेम के साथ सुसमाचार के मूल्यों के साथ जीना सिखाया .
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि करूणा, सादगी और मानवता की सेवा में समर्पित रहे पोप फ्रांसिस के निधन से मन दुखी है. उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस ने न केवल इसाई समुदाय बल्कि पूरी दुनिया को प्रेम, सहिष्णुता और एकता का संदेश दिया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. शोक प्रकट करने वालों में रवीन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, अभिलाष साहू, गजेन्द्र सिंह किशोर सहदेव, संजय पांडे, राजन वर्मा सहित अन्यड का नाम शामिल है.
—————
/ Vinod Pathak
You may also like
जरा देखिए स्वास्थ्य मंत्री जी! 7 दिन से मरे हुए शख्स का हो रहा था इलाज, पत्नी ने जमीन बेचकर भरे पैसे, डिस्चार्ज करने कहा तो मांगे 1 लाख 70 हजार ι
लेख: राष्ट्रपति का पद संवैधानिक जरूर है, लेकिन... सुप्रीम कोर्ट को है हर कानून को परखने का हक
शादी के 7 दिन बाद ही दूल्हे ने कर लिया सुसाइड, दुल्हन ने किया मरने पर मजबूर… ι
विस्डन वार्षिक स्मारिका में भारत का जलवा,जसप्रीत बुमराह बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
65 साल का बुजुर्ग मस्जिद में 13 साल की बच्ची के साथ कर रहा था ऐसा काम, मचा बवाल ι