Next Story
Newszop

राज्यपाल ने दिल्ली में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली

Send Push

रांची, 25 जून (Udaipur Kiran) । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राज्यपाल बुधवार को नयी दिल्ली के गंगाराम हॉस्पीटल पहुंचे, जहां शिबू सोरेन इलाजरत हैं। उन्होंने शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली, विधायक कल्पना सोरेन भी दिल्ली पहुंच गयी हैं। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत सुबह थोड़ी चिंताजनक थी, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Loving Newspoint? Download the app now