नालंदा, बिहारशरीफ 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । सावन के पहले सोमवार को नालंदा जिले के प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में अहले सुबह से हीं शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी ।
भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। पुलिस-प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला मुख्यालय के श्रवेश्वरनाथ शिव मंदिर महादेव मंदिर खंदकपर निलकंठेश्वर शिव मंदिर समेत सभी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव जी का जला अभिषेक किया।
भक्तों ने गंगाजल,दूध,दही,शहद से भगवान का अभिषेक किया। साथ हीं बेलपत्र,भांग और धतूरा भी अर्पित किया। पंडितों के अनुसार सावन माह में रूद्राभिषेक का विशेष महत्व है। इस दौरान किए गए रूद्राभिषेक से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।इसी कारण पंडितों के पास पूरे सावन माह के लिए रूद्राभिषेक की एडवांस बुकिंग चल रही है। बता दें कि सभी सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की आवाज गूंजती रही। भक्तों का मानना है कि सावन में शिव मंत्रों का जाप और रूद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे
You may also like
आयुर्वेद में शोध को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : प्रतापराव जाधव
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रतीकात्मक रूप से जन सुरक्षा कानून की प्रतियां जलाएगी : हर्षवर्धन सपकाल
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राममोहन नायडू से की मुलाकात
जुबान पर चम्मच से इलाज? 1 मिनट में जानिए वो तरीका जो बदल देगा आपकी सेहत का खेलˈ
राजगढ़ः गांव-गांव पहुंचेगा स्वास्थ्य अमला, दो लाख से अधिक बच्चों का होगा परीक्षण