रांची, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । राज्य के 11 जिलों में 13 अगस्त को कई स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रविवार को
येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। उनमें झारखंड के दक्षिणी जिले और उत्तर-पूर्वी जिले शामिल है। दक्षिणी जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, जबकि उत्तर पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका जिले के मसानजोर में 56 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 3.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। धूप के चलते हल्की गर्मी और उमस का एहसास हुआ।
रांची में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री, जमशेदपुर में 28 डिग्री, डाल्टनगंज में 30.5, बोकारो में 28.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
प्रो पंजा लीगः युवराज-सुहैल की नोकझोंक से बढ़ा रोमांच, मजाहिर सैदु का 0.13 सेकंड में पिन कर रिकॉर्ड बराबरी
Aaj ka Singh Rashifal 13 August 2025 : आज सिंह राशि वालों की किस्मत का तारा चमकेगा तेज, जानें आपको क्या मिलेगा
22 साल की खूबसूरत मुस्लिम लड़की को 50ˈ साल के आदमी से हुआ प्यार घर आया था लाइट्स और पंखे सुधारने
अजमेर फोटो ब्लैकमेल कांड के चार आरोपियों को मिली हाईकोर्ट से राहत, जेल से आए बाहर
हरियाणा में कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी, पूर्व सीएम के पोते का नाम शामिल