Next Story
Newszop

अशोक विहार से 18 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, 5 किन्नर भी शामिल

Send Push

नई दिल्ली, 28 जून (Udaipur Kiran) । उत्तर-पश्चिम जिले की विदेशी शाखा ने एक विशेष अभियान चलाकर अशोक विहार क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे से 18 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 ट्रांसजेंडर (किन्नर) भी शामिल हैं। यह लोग भीख मांगने के बहाने खुद को भारतीय महिला या ट्रांसजेंडर बता कर छुपे हुए थे। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 7 स्मार्टफोन भी बरामद किए गए हैं, जिनमें प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल था, जिसका उपयोग ये बांग्लादेश में अपने परिवारों से संपर्क के लिए कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक उत्तर-पश्चिम जिले में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं। इस ऑपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने किया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस टीम ने अशोक विहार इलाके की लगभग 100 झुग्गियों और 150 गलियों की जांच की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ में पता चला कि वह बांग्लादेशी नागरिक है। उससे मिली जानकारी के आधार पर 13 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें पुरुष, महिलाएं और तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। इन सभी के पास वैध यात्रा दस्तावेज, वीजा या परमिट नहीं थे।इसी क्रम में पुलिस ने इलाके में भीख मांगने वाले पांच ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पकड़ा। शुरुआती जांच में सामने आया कि इन लोगों ने खुद को महिला के रूप में प्रस्तुत करने के लिए मेकअप, महिलाओं के कपड़े, कृत्रिम बाल, आवाज बदलने की तकनीक व हार्मोनल उपचार जैसी चीजों का सहारा लिया था।

पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया कि ये सब पहचान छिपाने और कार्रवाई से बचने के लिए किया गया था। इनसे भी मोबाइल फोन बरामद हुए जिनमें प्रतिबंधित आईएमओ ऐप मौजूद था।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Loving Newspoint? Download the app now