कानपुर, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में नवीन मार्किट स्थित भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिला कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, महान कवि एवं प्रखर वक्ता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई। यह जानकारी शनिवार को भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने दीं।
जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपू पांडे,अनुराग शर्मा पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने अटल बिहारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल भारतीय राजनीति ही नहीं बल्कि विश्व राजनीति में अपनी अद्वितीय छाप छोड़ने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से यह सिद्ध किया कि राजनीति सेवा और राष्ट्रहित का माध्यम है। अटल बिहारी ने सदैव दल से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी। पोखरण परमाणु परीक्षण हो या कारगिल युद्ध का निर्णायक नेतृत्व, अटल जी ने देश को मजबूती और गरिमा प्रदान की।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि अटल बिहारी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और संगठन के लिए समर्पित था। उनका वक्तृत्व, काव्य और सहज व्यक्तित्व आज भी सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कभी भी जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को स्थान नहीं दिया। अटल जी ने राजनीति में नैतिकता और मर्यादा की नई परंपराएं स्थापित कीं।
विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि अटल करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए पथप्रदर्शक रहे हैं। उन्होंने संगठन को सुदृढ़ बनाने और भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा करने का काम किया।
विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि अटल बिहारी की राजनीति का आधार सेवा, संवाद और समर्पण था। वे सचमुच जनता के दिलों में बसने वाले नेता थे, जिनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है।
इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि अटल जी के आदर्शों और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए संगठन और राष्ट्र को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान देंगे।
(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद
You may also like
बेटी नहीं बेटा चाहती थी सास, नहीं कराया 1 साल के बच्ची का इलाज तो कुपोषण से मौत
चीन में मौसम रडार से लैस पहला अपतटीय बूस्टर स्टेशन स्थापित
पीएम मोदी ने दिल्ली वासियों को दी दो बड़ी सौगात, स्थानीय लोग बोले- प्रधानमंत्री का आभार
लंदन : चीनी फिल्म 'तोंगची रेस्क्यू' का यूरोपीय प्रीमियर
प्रेमिका संग रात का शो देखने गया थिएटर, लड़की नेˈ की ऐसी हरकत, फिल्म खत्म होते ही कर लिया ब्रेकअप