देश-दुनिया के इतिहास में 16 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का भारत के समाज सुधार आंदोलनों में बहुत महत्व है। एक तरह से यह ऐसे आंदोलनों का सबसे बड़ा दिन है। देश में 16 जुलाई, 1856 को समाज सुधारकों के भगीरथ प्रयास के बाद ऊंची जाति की विधवाओं को पुनर्विवाह करने की अनुमति मिली। इससे पहले हिन्दुओं में ऊंची जाति की विधवाएं दोबारा विवाह नहीं कर सकती थीं। तत्कालीन ब्रितानी हुकूमत से इस कानून को लागू करवाने में समाजसेवी ईश्वरचंद विद्यासागर का महती योगदान दिया। उन्होंने विधवा विवाह को हिन्दुओं के बीच प्रचलित करने के लिए अपने बेटे का विवाह एक विधवा से कराया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1661: स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया।
1856: हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली।
1890: पार्किंसन नाम के एक डॉक्टर ने पार्किंसन बीमारी के बारे में अपनी जांच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किन्सन्स रखा गया।
1893ः काशी नागरी प्रचारिणी सभा की स्थापना।
1905: बागेरहाटर (अब बांग्लादेश) में एक जनसभा में ब्रिटिश सामान के बहिष्कार के प्रस्ताव को पहली बार मंजूरी दी गई।
1925: इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।
1925: नेशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों की प्राकृतिक रंगीन फोटो निकाली।
1945: अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।
1951: नेपाल को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1969: इनसान को चांद पर पहुंचाने की पहली कोशिश के तहत अमेरिका के केप केनेडी स्टेशन से अपोलो-11 अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।
1990: यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999ः जॉन एफ कैनेडी के पुत्र जॉन एफ. कैनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2001ः जैक्स रोगे (बेल्जियम) अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।
2002ः पराग्वे में आपातकाल की घोषणा।
2003ः पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इजराइल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।
2004ः चीन ने उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला ऑनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।
2006ः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।
2007ः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद धन वसूली के मामले में गिरफ्तार।
2008ः ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की।
2008ः अमेरिका ने अगले पांच साल के लिए पाकिस्तान को साढ़े सात अरब डॉलर की असैनिक मदद के लिए विधेयक पेश किया।
2011ः भारत में पिछले एक दशक में गांवों की तुलना में शहरी आबादी ढाई गुना से भी अधिक तेजी से बढ़ी।
जन्म
1896ः प्रसिद्ध मजदूर नेता और नार्वे के राजनीतिज्ञ ट्रीगवी ली।
1909ः भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अरुणा आसफ अली।
1937ः कांग्रेस नेता आरके धवन।
1968ः भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै।
निधन
2005ः प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार के. वी. सुबन्ना।
2017ः सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी।
2021ः भारतीय अभिनेत्री सुरेखा सीकरी।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
बिहार में मतदाता सूची के लिए 86.32 प्रतिशत गणना प्रपत्र जमा, 10 दिन शेष
झारखंड के बोकारो में सौतेला बाप नाबालिग लड़की को बनाता रहा हवस का शिकार, अब पहुंचा जेल
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस सतर्क
निर्माण कार्यों में अधोमानक सामग्री का उपयोग करने पर होगी कड़ी कार्यवाही: दयाशंकर मिश्र 'दयालु'
विंध्यधाम में आस्था की धनवर्षा, चार दानपात्रों से मिले 36.92 लाख रुपये