भाेपाल, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने भुजरिया पर्व की प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्हाेंने सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा स्नेह एवं समरसता के पर्व भुजरिया (कजरिया) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर, यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करे, यही प्रार्थना है।
बता दें कि रक्षाबंधन के अगले दिन भाद्रपद महीने की प्रतिपदा को भुजरिया पर्व मनाया जाता है। इसे कजलिया पर्व भी कहते हैं। इस साल आज यानी कि 10 अगस्त को भुजरिया पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर गेहूं की भुजरिया देते हैं और उन्हें भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व अच्छी बारिश होने, फसल होने, जीवन में खूब सुख-समृद्धि आने की कामना के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
बिस्तर पर इस लड़की के साथ हर रातˈ आकर सोते हैं ज़हरीले कोबरा सांप सुबह होते ही गायब… रहस्य जानकर गांव वाले भी रह गए दंग
'हट भाई...आज ट्रेन मैं चलाऊंगा'! ग्वालियर स्टेशन पर लोको पायलट पर बैठा नशेड़ी, हाईवोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
भरतपुर सांसद संजना जाटव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
गडकरी को दिया जाएगा आबासाहेब वीर सामाजिक पुरस्कार
बांग्लादेश: कपड़ा उद्योग से जुड़े कर्मी सड़क पर उतरे, वेतन भुगतान को लेकर हाईवे किया जाम