Next Story
Newszop

जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने मांडू विधायक निर्मल महतो का फूंका पुतला

Send Push

रांची, 24 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो पर मांडू विधायक निर्मल महतो की ओर से की गई तथाकथित टिप्पणी के खिलाफ जेएलकेएम कार्यकर्ता समर्थक सड़क पर उतरकर मंगलवार काे प्रदर्शन किये। साथ ही सिल्ली के बुंडू मोड़ में मांडू विधायक निर्मल महतो का पुतला फूंका गया।

मौके पर मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि आजसू विधायक की ओर से डुमरी विधायक की मां पर अशोभनीय टिप्पणी कर झारखंड आंदोलन की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया है। यह सिर्फ व्यक्तिगत नहीं बल्कि आंदोलनकारी विरासत पर बड़ा हमला है, जिसे राज्य की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कई थानों में लिखित शिकायत दी गई है। और न्यायिक प्रक्रिया की सभी स्तरों तक ले जाने की तैयारी की जा रही है। जबतक मांडू विधायक सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगेगे, मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन करने के दौरान सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, खुदीराम महतो, गुहीराम स्वांसी, कार्तिक महतो, चंडी प्रसाद, मदन महतो, अजय महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Loving Newspoint? Download the app now