नई दिल्ली, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ हमें स्थायी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। यह दिवस हमारे इतिहास का एक दुखद अध्याय है। देश के विभाजन की वजह से अनगिनत लोगों ने लंबी पीड़ा झेली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाता है और हमारे इतिहास के उस दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों द्वारा झेली पीड़ा को याद करता है। यह उनके धैर्य, अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का सम्मान करने का भी दिन है।
उन्होंने कहा, प्रभावित हुए कई लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की हमारी स्थायी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
महिला की मौत का मामला हत्या में बदला , पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
दुबले-पतले शरीर में भरना है मांस तो भुने चनेˈ के साथ खा लें ये एक चीज तेजी से बढ़ने लगेगा वजन
नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक
नैनीताल पंचायत चुनाव: कड़ी सुरक्षा में हुई मतगणना, हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई, आदेश के बाद नतीजा घोषित होगा
बेटे की मृत्यु के बाद मां या बीवी मेंˈ से कौन होगी उसके संपत्ति का उत्तराधिकारी. इस पर कानून क्या कहता है