Next Story
Newszop

मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए : प्रकाश पाल

Send Push

कानपुर, 20 जून (Udaipur Kiran) 2014 से पूर्व देश में भ्रष्टाचार से ग्रस्त सरकार थी लेकिन पिछले 11 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के ऐसे कार्य किये जिन्हें स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए। पहले देश तुष्टिकरण की राजनीति में डूबा हुआ था। कुर्सी को सुरक्षित रखने के लिए तुष्टीकरण के साथ समाज को विकसित करना ही राजनीतिक संस्कृति का प्रमुख हिस्सा बन गया था। मोदी के नेतृत्व में देश की राजनीतिक संस्कृति में बदलाव आया है। अब पारदर्शिता, विकास, जवाबदेही और रिपोर्ट कार्ड की राजनीतिक संस्कृति शुरू हुई है। यह बातें शुक्रवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही।

किदवई नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में दक्षिण जिला इकाई द्वारा आयोजित प्रोफेशनल मीट को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि मोदी सरकार प्रभावशाली, असरदार, मजबूत और निर्णायक है। पीएम मोदी ने सियासत की संस्कृति को बदलने का काम किया है। इन 11 वर्षों में देश ने आर्थिक पुनरुत्थान, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय सुरक्षा का एक नया युग देखा है। पहली बार देश के लोगों ने देखा कि जब नेतृत्व स्पष्ट, संकल्प अडिग और नियत लोकसेवा की होती है तब सेवा, सुरक्षा और सुशासन के नए कीर्तिमान बनते हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 निरस्त करने तीन तलाक खत्म करने, वक्फ संशोधन, नोटबंदी, सीएए और महिला आरक्षण विधेयक को साहसिक निर्णय बताया।

जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरवेज को ध्वस्त कर यह दिखा दिया है कि अब मोदी का नया भारत शांत की बातें ही नहीं बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि आतंक, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Loving Newspoint? Download the app now