गुना, 27 जून (Udaipur Kiran) । केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपातकाल की 50वीं बरसी पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। सिंधिया ने शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संसद को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता के लिए देश पर आपातकाल थोपने वाली कांग्रेस 50 साल में भी नहीं बदली है। कांग्रेस का घमंड़ और अहंकार आज भी कायम है। जहां कांग्रेस के लिए सत्ता, पार्टी और नेता है, वहीं भाजपा के लिए नेशन फर्स्ट हैै।
सिंधिया ने कहा कि 25 जून, 1975 का दिन भारत के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। यह वो रात है जिसे कोई भी देशवासी भुला नहीं सकता। कारण इस दिन कांग्रेस पार्टी की कुर्सी हिल रही थी और सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगा दिया था। उस दौर में इंदिरा इज इंडिया को जो नारा निकला था वो कांग्रेस पार्टी के घमंड की पराकाष्ठा थी। जो आज 50 साल बाद भी नहीं बदली। इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, जो आज कांग्रेस के साथ मंच साझा कर रहे हैं, वे भी कभी उसी इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस की जेलों में बंद किए गए थे।
कांग्रेस पार्टी संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर का नाम खूब लेती है। अभी हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने ग्वालियर में संविधान और बाबा साहेब की मूर्ति को लेकर सत्याग्रह किया था, लेकिन उसी कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब अंबेडकर को मंत्री पद छोड़ने के लिए मजबूर किया था। कांग्रेस ने उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करके उन्हें चुनाव में हरवाने का काम भी किया था।
आपातकाल के दौरान अपनी दादी और जनसंघ की संस्थापक राजमाता विजयाराजे सिंधिया के संघर्षों का भी जिक्र किया। बताया कि राजमाता ने जयप्रकाश नारायण एवं अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं के साथ आपातकाल के विरोध में आवाज उठाई थी। उन्हें मीसाबंदी के तहत तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया था, जहां पर उन्हें एक छोटे से बदबूदार कमरे में यातनाएं दी गई, लेकिन वे डरी नहीं और उन्होंने इन अत्याचारों का डटकर मुकाबला किया। आरएसएस जैसे तमाम विपक्षी संगठनों ने आपातकाल का विरोध किया, प्रधानमंत्री मोदी ने भी आपातकाल के विरोध में देशभर में पर्चे बांटे थे। युवा पीढ़ी को इस अध्याय के बारे में जरूर जानना चाहिए ताकि वह दौर वापस कभी न आए।
शहर के बूढ़े बालाजी मंदिर से प्रसिद्व सिद्ध स्थल श्री हनुमान टेकरी तक 3.87.13 लाख की लागत से सड़क निर्माण किया जाना है। 1.88 किलोमीटर लंबी यह सडक़ व्हाइट टॉपिंग पद्वति से बनेगी। इसकी आधारशिला शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रखी। केन्द्रीय मंत्री ने सबसे पहले बूढ़े बालाजी मंदिर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दरबार के दर्शन किए। तत्पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। भगवान महाकाल मंदिर में महाकाल लोक बनाया गया है, वहीं अन्य मंदिरों को भी संवारा जा रहा है। बूढ़े बालाजी मंदिर प्रांगणमें इतना सुंदर द्वार बनाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए शानदार सडक़ बनने जा रही है। हनुमान टेकरी पर परिक्रमा पथ का जो 9 करोड़ का प्रस्ताव दिया था, वो प्रस्ताव भी पूरी तरह तैयार है । जैसे जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं।
—————————-
(Udaipur Kiran) / अभिषेक शर्मा
You may also like
जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज़ की भव्य शादी में शामिल हुए सितारे
संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह
पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल
स्कूल सभा के लिए आज के प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल की खबरें