12 सितंबर, 1919 का दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में खास महत्व रखता है। इसी दिन ब्रिटिश सरकार ने अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए हंटर कमेटी का गठन किया था।
13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन अमृतसर के जलियांवाला बाग में जनरल डायर के आदेश पर निहत्थी भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। इस भीषण गोलीकांड में सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों घायल हुए। देशभर में इस घटना की कड़ी निंदा हुई और ब्रिटिश शासन पर गहरा दबाव बना।
जनता के आक्रोश को देखते हुए ब्रिटिश सरकार ने लॉर्ड विलियम हंटर की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया। इस आयोग में कुल सात सदस्य थे, जिनमें से तीन भारतीय थे – सर चिमनलाल सेटलवाड, सर चुइराम और सर फजली हुसैन।
हंटर कमेटी ने जनरल डायर की कार्रवाई को कठोर और अनुचित माना, लेकिन उसे कठोर दंड से बचा लिया गया। इस फैसले ने भारतीयों के गुस्से को और भड़का दिया। महात्मा गांधी ने इस घटना को स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक मोड़ मानते हुए असहयोग आंदोलन छेड़ने का संकल्प लिया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1217 – फ्रांस के राजकुमार लुई और इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1398 – तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
1635 – स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1786 – लॉर्ड ड कॉर्नवॉलिस गवर्नर जनरल बना।
1873 – पहला टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
1928 – फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1944 – अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1948 – पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।
1968 – अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।
1987 – इथोपिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1990 – पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1991 – अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।
1997 – 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुँचा, संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का जिक्र पहली बार नहीं किया गया।
1998 – कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।
2000 – न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।
2001 – अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
2002 – नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।
2004 – उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 – पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की अमेरिका ने घोषणा की। सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।
2007 – रूस ने नॉन न्यूक्लियर वैक्यूम बम (इको फ्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।
2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
2012 – एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।
2015- दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन वर्ष 2015 में 10 सितम्बर से 12 सितम्बर तक भारत में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हुआ।
जन्म
1898 – बलदेव प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, न्यायविद तथा लोकसेवक।
1912 – फिरोज गांधी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।
1917 – सत्येन्द्र नारायण सिंह – भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
निधन
2014 – महन्त अवैद्यनाथ – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ के भूतपूर्व पीठाधीश्वर।
2009 – नॉर्मन बोरलॉग – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी कृषि विज्ञानी।
1993 – हितेन्द्र देसाई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के तीसरे मुख्यमंत्री।
1948 – पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना का निधन।
1983 – रंजन – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक।
1962 – रांगेय राघव- रचनाकार।
1922 – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार।
1971 – जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।
——————-
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
You may also like
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत, 28 अन्य घायल
बंद कमरे में विधवा बहू कर रही` थी ऐसी हरकत, देखते ही ससुर की निकली चीख. आधी रात को मचा तांडव
कब्रिस्तान के पास मानव कंकाल के साथ` खेलती कूदती दिखी महिला, नजारा देख डर गऐ राहगीर
आयुर्वेद से मात्र 11 दिनों में कैंसर` ठीक कर देता है ये अस्पताल. कई मरीजों को कर चुका है ठीक
विशाल मेगा मार्ट में लगी भयंकर आग