भाेपाल, 26 जून (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति के लिए जारी किए गए नए नियमों के विरोध के सुर तेज हाे गए है। गुरुवार काे मध्यप्रदेश के मंत्रालय वल्लभ भवन के मुख्य द्वार पर नए पदोन्नति नियमों के खिलाफ सामान्य वर्ग के कर्मचारियों ने विरोध जताया।
सामान्य वर्ग के कर्मचारियों द्वारा पदोन्नति नियम 2025 को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ST/SC वर्ग के कर्मचारियों-अधिकारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने का विरोध हो रहा है। मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक का कहना है कि हम आरक्षण के विरोधी नहीं है, लेकिन अनारक्षित पदों पर आरक्षित वर्ग को अवसर दिया जाना विधि विरुद्ध है। इससे अनारक्षित पदों पर भी आरक्षित वर्ग के लोग पहुंचेंगे। ऐसा 2002 के पदोन्नति नियम के कारण हो चुका है। इससे पहले बुधवार को कर्मचारियों ने स्लोगन लिखी टोपी पहनकर काम किया।
इधर सपाक्स (स्पीक) ने भी इस मामले को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सपाक्स ने 29 जून को बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी कर्मचारी-अधिकारी संगठनों को बुलाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जिला स्तर पर नए नियम का विरोध किया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
ट्रैविस केल्स और टेलर स्विफ्ट का प्यार: एक नई कहानी
आज के स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल और मनोरंजन
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली का कोर्ट में नया विवाद
उज्जैनः अवैध संबंध की शंका में पत्नी की हत्या करनेवाले को फांसी की सजा
उज्जैन: फ्रीगंज में पोर्चो से हटेंगे अतिक्रमण,सुंदर बनाएंगे पूरे क्षेत्र को