सिरसा, 25 जून (Udaipur Kiran) । एआईसीसी ऑब्जर्वर क्रिस्टोफर तिलक ने कहा कि 11 साल के शासनकाल में भाजपा ने नफरत फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया है बल्कि सत्ता में बने रहने के लिए सिर्फ लोगों को गुमराह किया है। क्रिस्टोफर बुधवार को सिरसा के कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान क्रिस्टोफर ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने से संबंधित अहम जानकारी सांझा की। पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस को संगठनात्मक तौर पर मजबूत करने के लिए उन्हें धरातल पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सिरसा जिला की पांचों विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि 27 जून तक वे सिरसा में रहेंगे, जो भी कार्यकर्ता मिलना चाहे, आवेदन करना चाहे, तो कर सकता हैं। उसके बाद एक रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपी जाएगी व जिलाध्यक्ष की नियुक्ति होगी।
उन्होंने कहा कि देश की मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। बीजेपी की ये पॉलिसी रही है कि अगर कोई बीजेपी के खिलाफ बोलता है तो उसकी आवाज को दबा दिया जाता हैं। देश का मीडिया भी इससे अछूता नहीं रहा। कांग्रेस की ऐसी बहुत सी योजनाएं थीं, जिसे योजनाबद्ध तरीके से नाम परिवर्तित कर नए तरीके से पेश किया गया। आज आम आदमी के अधिकारों पर कुठाराघात हुआ है। क्रिस्टोफर तिलक ने कहा कि कांग्रेस संगठनात्मक तौर पर मजबूत करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
राहुल गांधी को टाइम टू टाइम अपडेट किया जा रहा है। बीती 20 जून को भी राहुल गांधी के साथ बैठक हुई थी, महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा करने के साथ साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्राप्त हुए हैं। इसी के आधार पर अब आगे की रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शीघ्र अतिशीघ्र आवेदन जमा करवाएं। ताकि सिरसा जिले को अध्यक्ष मिल पाए। ऑब्जर्वरों ने ये भी स्पष्ट किया कि आवेदनकर्ताओं के इंटरव्यू चल रहे हैं। इस दौरान उनके साथ एचपीसीसी ऑब्जर्वर शमशेर सिंह गोगी, कृष्ण सातरोड व राजबीर वर्मा भी मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma
You may also like
Gold Price December 2025: क्या ₹56,000 तक लुढ़क जाएगा सोना? जानें एक्सपर्ट्स की चौंकाने वाली भविष्यवाणी!
8वें वेतन आयोग पर आई बड़ी अपडेट! क्या इस महीने से बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी?
'आपातकाल हमारे लोकतंत्र का एक काला अध्याय', राजद सांसद मनोज झा की स्वीकारोक्ति
8th Pay Commission लागू होते ही कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, जानिए कितनी मिलेगी बंपर बढ़ोतरी!
लाफ्टर शेफ सीजन 2 के विजेता बने करण कुंद्रा और एल्विश यादव