बीकानेर, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । बीकानेर की महिला जेल में एक महिला कैदी ने सुसाइड कर लिया है। नाेखा निवासी मृतका बंदी तारा कंवर ने अपने बैरक में चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी।
बीछवाल पुलिस थाना अधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि सुसाइड के कारण अभी सामने नहीं आए है। वहीं इस मामले में न्यायिक जांच भी की जा रही है। घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की है। महिला जबरन वसूली और परेशान करने के मामले में सजा काटा रही थी। महिला कैदी को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार तारा को जबरन वसूली और परेशान करने के आरोप में जून 2025 में सजा सुनाई गई थी। पिछले तीन महीने से वह सजा काट रही थी। शुक्रवार शाम को महिला कैदी ने अपने बैरक में ही चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद जब बंदियों को पता चला तो वहां हल्ला मच गया। दूसरे कैदियों की आवाज सुन जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे, जहां तारा अचेत पड़ी थी।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
You may also like
युवक` को पेट दर्द की थी शिकायत! अल्ट्रासाउंड कराया तो निकला प्रेगनेंट
बोरीवली में दो छात्रों की बेरहमी से पिटाई, चारों आरोपी गिरफ्तार
2026 में धूम मचाने आ रही हैं महिंद्रा की 3 नई SUV, फुल पैक्ड फीचर्स के साथ
रेड अलर्ट के बीच लगातार मूसलाधार बारिश से हिमाचल बेहाल, शिमला में 4 की मौत
झारखंड : बारिश रुकते ही गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी