रांची, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का 74 वां जन्म दिवस प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में केक काटकर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मनाया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि अपने सफल राजनीतिक जीवन में समाज के सभी वर्गों के विकास लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अहम भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सुबोधकांत सहाय हमेशा गलत नीतियों का विरोध करने के लिए युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उनके उत्तम और स्वस्थ जीवन लाभ की कामना करते हुए कहा कि युवाओं के हमेशा से प्रेरणास्रोत रहे सुबोधकांत सहाय अपने प्रारंभिक राजनीतिक जीवन से ही संघर्षों का प्रतीक रहे हैं।
इस अवसर पर सुबोधकांत को बधाई देने वालों में पार्टी के कांके विधायक सुरेश बैठा, राकेश सिन्हा, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, दीपक लाल, राजन वर्मा, गोपाल उपाध्याय, सूर्यकांत शुक्ला सहित अन्य का नाम शामिल है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
आज का मेष राशिफल, 5 जुलाई 2025 : किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभा सकते हैं, नया काम शुरू कर सकते हैं
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 5 जुलाई 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
क्या है शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पराग त्यागी और उनके कुत्ते सिम्बा की कहानी?
गर्भवती बहू की तबीयत बिगड़ते ही ससुर ने उठाया हैरान कर देने वाला कदम, इलाज के नाम पर तांत्रिक के पास भेजा और फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया
कनाडा की यूनिवर्सिटी ने हार्वर्ड संग मिलाया हाथ, ट्रंप के इस 'प्लान' को फेल करने आए साथ! पढ़ें पूरा मामला