पूर्वी चंपारण,06 सितंबर (Udaipur Kiran) । बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के चर्चित बच्चा पासवान हत्याकांड के आरोपी जिला पार्षद पति रमेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वर्ष 2023 में एक जमीनी विवाद में बच्चा पासवान की हत्या हुई थी। इस मामले में रमेश सिंह के विरूद्ध आदापुर थाना कांड संख्या-266/23 में धारा-341/302/120 (बी)/504/506 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया था। बीते दो साल से इस कांड में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। वही गुप्त सूचना के आधार आदापुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आदापुर के मूर्तिया गांव में छापेमारी करते हुए हत्याकांड में नामजद अभियुक्त जिला पार्षद पति रमेश सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रमेश सिंह के विरूद्ध कई जघन्य कांड दर्ज है। जिसमे आदापुर थाना कांड संख्या-87/10 (विविध कांड),आदापुर थाना कांड संख्या-32/12 (विविध कांड) आदापुर थाना कांड संख्या-131/13 (आर्म्स एक्ट), आदापुर थाना कांड संख्या-147/13 (आर्म्स एक्ट), आदापुर थाना कांड संख्या-162/13 (आर्म्स एक्ट एवं एसटी/एसटी एक्ट),आदापुर थाना कांड संख्या-192/13 (आर्म्स एक्ट), आदापुर थाना कांड संख्या-270/19 (नोएड कंट्रोल एक्ट),आदापुर थाना कांड संख्या-169/13 (एसटी/एसटी एक्ट), आदापुर थाना कांड सं-70/20 (एसटी/एसटी एक्ट),आदापुर थाना कांड संख्या-327/21 (एसटी / एसटी एक्ट),आदापुर थाना कांड सं-265/22 (विविध) जैसे मामले शामिल है।
—————
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
You may also like
किसानों के लिए दीवाली गिफ्ट: मोदी सरकार ने लॉन्च किए 42,000 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट्स!
IND vs WI , 2nd Test Day-2 Highlights: वेस्टइंडीज ने 140 रन पर गंवाए 4 विकेट, टीम इंडिया ने कस लिया है शिकंजा, मेहमानों पर फॉलोऑन का खतरा
दारुल उलूम देवबंद में अफगान विदेश मंत्री का स्वागत, मदनी बोले हमारा रिश्ता सिर्फ इल्मी नहीं, भारत की आज़ादी से भी जुड़ा है
पारंपरिक सोच से स्मार्ट इन्वेस्टमेंट तक : जानिए कैसे आज की महिलाएं बना रही हैं अपना और परिवार का भविष्य मजबूत
TMKOC: 'तारक मेहता' में होने वाली है इस मुख्य किरदार की एंट्री, एक्टर ने खुद वीडियो शेयर कर दिया हिंट