Next Story
Newszop

युवक का अपहरण कर हत्या का मुख्य आरोपित पकड़ा गया

Send Push

अजमेर, 21 जून (Udaipur Kiran) । अजमेर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने नर्सिंग द्वितीय ग्रेड की परीक्षा में शामिल होने अजमेर आए नागौर निवासी सहदेव का अजमेर बस स्टेण्ड से अपहरण कर उसकी हत्या के आरोप में राम किशोर का पकड़ लिया है। आरोप है कि राम किशोर को ही अपनी भतीजी करिश्मा के लिव इन में रहने से सर्वाधिक आपत्ति थी। इसी ने ही सहदेव की हत्या की योजना बनाई और अन्य परिवारजनों के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी। मामले पूर्व में पुलिस ने पूना राम और ओम प्रकाश नामक दो जनों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपितों के बारे में भी राम किशोर ने पुलिस के समक्ष नाम उजागर किए हैं जिन्हें भी पकड़ा जाएगा। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस अभिरक्षा मांगेगी।

सिविल लाइन पुलिस थानाधिकारी शंभूसिंह के अनुसार प्रारंभिक अनुसंधान में युवक सहदेव की हत्या के लिए सभी उकसाने में लड़की करिश्मा के चाचा राम किशोर का ही हाथ होना पाया गया है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पूछताछ की जाएगी। अन्य आरोपितों को भी जल्द ही पकड़ा जाएगा। पुलिस के अनुसार पूर्व में पकड़े गए आरोपितों में एक पूना राम है जिसके छोटे भाई नेमीचंद के बेटे चैनाराम के साथ करिश्मा ने शादी की थी किन्तु उसे त्याग कर वह सहदेव के साथ लिव—इन—रिलेशन में रहती थी। इससे जहां एक ओर चैनाराम के परिवारजन आक्रोशित थे वहीं करिश्मा के परिवार जन को भी यह रिश्ता सही नहीं लग रहा था। ऐसे में करिश्मा की बहन के पति राजू के मामा का लड़का ओम प्रकाश भी सहदेव को सबक सिखाने की योजना में शामिल हो गया।

जांच में सामने आया कि मृतक सहदेव 12 जून 25 को अजमेर नर्सिंग ग्रेड सैकंड की परीक्षा देने पहुंचा था। उसे 13 जून 25 को अजमेर से वापस गांव जायल नागौर जाना था किन्तु अजमेर बस स्टेण्ड पर ही उसका अपहरण हो गया।

सिविल लाइन पुलिस थानाधिकारी शंभूसिंह के अनुसार मृतक सहदेव के पिता रामदेव ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पुत्र अजमेर परीक्षा देने गया था जिसका वह वापस नहीं लौटा। बाद में मृतक सहदेव के मित्र ने जांच के दौरान जानकारी दी थी कि उसके दोस्त को तीन चार जने जिसमें करिश्मा की बहन भी शामिल थी बातचीत के लिए बस स्टेण्ड से साथ लेकर गए थे। कुछ दिन बाद में सहदेव की लाश नागौर जिले के जायल पुलिस थाना क्षेत्र में खेत में पड़ी मिली। थानाधिकारी शंभू सिंह ने बताया कि जांच के बाद अन्य आरोपितों को पकड़ा जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Loving Newspoint? Download the app now