– मंत्री सिंह कुशवाहा समाज संगठन के कार्यक्रम में हुए शामिल
भोपाल, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी समाज का विकास सही मायनों में तभी हो सकता है, जब उस समाज की प्रतिभाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाए। प्रतिभाओं के सम्मान से अन्य वर्गों के लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।
मंत्री सिंह रविवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में लव-कुश जन्मोत्सव एवं कुशवाह समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सांसद चौधरी दर्शन सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, कुश कल्याण बोर्ड के चेयरमेन नारायण कुशवाहा भी मौजूद थे।
स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कुशवाहा समाज के जन-कल्याण कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये लगातार प्रयास कर रही है। समाज की बेटियाँ शिक्षित हों, इसके लिये सामूहिक प्रयास की जरूरत है। बेटियों के शिक्षित होने से पूरा समाज शिक्षित हो सकेगा। उन्होंने शिक्षक महेश कुमार अध्रुज के अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर उनका सम्मान किया। मंत्री सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम के स्व-निर्माण कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
इस मुस्लिम देश की PM पत्नी ने शी जिनपिंग से हाथ मिलाने से किया इनकार, भारत भी हैरान!
इतना सस्ता फोन, लेकिन टिकाऊपन में iPhone को भी देगा टक्कर, देखें Itel A90 की खासियतें
दांतों` की सफेदी लौटानी है तो आज़माएं ये 4 देसी नुस्खे इतना चमकेंगे कि आईना भी शर्मा जाएगा
तनाव से फिटनेस तक: शिक्षकों की सेहत में आया जबरदस्त बदलाव!
जोधपुर में भेड़िया के हमले से घायल व्यक्ति में दिखे रेबीज के लक्षण, वीडियो में जाने अस्पताल प्रशासन के उड़े होश