सोनीपत, 21 जून (Udaipur Kiran) । मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
(डीसीआरयूएसटी) में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन योगा क्लब, एनसीसी, एनएसएस और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में
हुआ। मुख्य अतिथि हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और अध्यक्षता कुलगुरु
प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने की। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, स्टाफ व शिक्षकों ने
सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी के प्रयासों से विश्व ने योग को अपनाया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 20
लाख लोगों ने पोर्टल पर पंजीकरण कर योग में भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने स्वयं
के अनुभव साझा करते हुए कहा कि योग ने उनके स्वास्थ्य को संबल दिया, जिसमें शुगर और
पैर की कमजोरी में सुधार हुआ।
कुलगुरु प्रो. प्रकाश सिंह ने योग को भारतीय संस्कृति और
15 हजार वर्ष पुरानी विरासत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक नहीं,
मानसिक और आत्मिक उन्नति का मार्ग है। योग की दैनिक साधना व्यक्ति, समाज और राष्ट्र
को स्वस्थ बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाती है।
कुलगुरु ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कुलसचिव डॉ.
अजय गर्ग ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, राजकुमार
कटारिया, तरुण देवीदास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। योग केवल अभ्यास नहीं, बल्कि
भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और वैश्विक सद्भाव का संदेश है जिसे विश्वविद्यालय स्तर
पर आत्मीयता से अपनाया गया।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
You may also like
जीतनराम मांझी सीएम नीतीश कुमार के फैसले से नाखुश, पेंशन राशि ज्यादा बढ़ाने की मांग की
पाकिस्तान के सात जिलों के सीवेज नमूनों में पोलियो वायरस
Bombay High Court: यौन उत्पीड़न की शिकार किसी लड़की को अनचाहे गर्भ के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा कमेंट
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा वाइब्रेंट विलेज में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी को मिली कप्तानी, टेम्बा बावुमा की चोट का असर