पूर्व मेदिनीपुर, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिले के पांशकुड़ा इलाके में शनिवार रात एक बेकाबू तेज़ रफ़्तार लॉरी ने सड़क किनारे स्थित चार दुकानों को कुचल दिया। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-6 के सिद्ध बाजार इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं। इस घटना में सात से आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है। दुर्घटनाग्रस्त लॉरी को क्रेन की मदद से से हटाया गया।
सूत्रों के अनुसार, सिद्ध बाज़ार के पास एक लॉरी ने एक स्टेशनरी की दुकान, एक पान और एक मिठाई की दुकान को कुचल दिया।अनुमान है कि ड्राइवर नशे में था और गति पर नियंत्रण नहीं रख सका।
आशंका है कि उन दुकानों में मौजूद सभी लोग मारे गए होंगे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। क्रेन से घातक लॉरी को हटाकर बचाव कार्य तेज़ी से शुरू हुआ। वहां से दो लोगों के शव बरामद किए गए। मलबे से और शवों के बरामद होने की आशंका है।
—————
(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय
You may also like
बुरा समय आने से पहले छिपकली देती हैंˈ ये संकेत जरूर जानें वरना बहुत पछताएंगे
Aaj ka Kumbh Rashifal 12 August 2025 : क्या आपको देगा सफलता या चुनौतियां? कुम्भ राशि का पूरा राशिफल पढ़ें
डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में क्यों लगाया सार्वजनिक सुरक्षा आपातकाल?
बेहोश सांसद को प्रिया सरोज ने ऐसे संभाला, राहुल गांधी को लगाई 'भैया' की पुकार!
बिना टिकट दो मुर्गी कर रही थी सफरˈ फिर कंडेक्टर ने कर डाला ऐसा कांड जिससे मच गया बवाल