Next Story
Newszop

पूरे एक साल बाद बन रहा है मालव्य योग, इन राशि वालों को मिलेगी मनचाही नौकरी, धन-धान्य का लगेगा अंबार

Send Push

Malavya Yoga Effects: शुक्र जब वृषभ राशि में प्रवेश करता है तब मालव्य योग का निर्माण होता है। 19 मई 2024 को शुक्र देव वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे अति शुभ मालव्य राजयोग बनेगा। इस योग के बनने से सभी राशियों को कुछ न कुछ लाभ जरूर मिलेगा। लेकिन 3 ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस योग से सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त होने के आसार दिख रहे हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

100 साल बाद बन रहा है शश राजयोग और गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

मालव्य राजयोग का राशियों पर प्रभाव
वृषभ राशि
मालव्य योग के बनने से वृषभ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। क्योंकि इसी राशि में मालव्य योग बन रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। इस दौरान आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके लिए शादी के शुभ प्रस्ताव आ सकते हैं।


कन्या राशि

शुक्र के वृषभ राशि में आने पर कन्या राशि के लोगों को फायदा होगा। आपके सभी कार्य पूरे होंगे और आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। आप धार्मिक या मांगलिक कार्य में भी हिस्सा ले सकते हैं। करियर में भी सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके वेतन में वृद्धि होने की भी संभावना है। अच्छी बात यह है कि आपकी यात्राएं सफल और लाभकारी सिद्ध होंगी।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए मालव्य योग बहुत लकी साबित होगा। इस योग के शुभ प्रभाव से आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आपकी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि भी खरीद सकते हैं। रियल एस्टेट के क्षेत्र में आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
Loving Newspoint? Download the app now