क्रिकेट न्यूज डेस्क।। मुंबई इंडियंस में शुरू से ही दुनिया के कुछ शीर्ष बल्लेबाज रहे हैं। एक समय सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या इस टीम का हिस्सा थे। इसके बाद रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड जैसे खिलाड़ी आए। रोहित अभी भी टीम के साथ हैं। भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस में हैं। इसके अलावा जोस बटलर, जेपी डुमिनी, अंबाती रायडू, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ड्वेन स्मिथ, माइक हसी जैसे खिलाड़ी मुंबई के लिए बल्लेबाजी कर चुके हैं। आज हम आपको मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे।
रोहित शर्मा - 260 छक्के
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। रोहित ने यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हासिल किया। रोहित 2011 से मुंबई टीम का हिस्सा हैं। उनके नाम 225 पारियों में 259 छक्के हैं।
किरोन पोलार्ड - 258 छक्के
रोहित शर्मा से पहले यह रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम था। पोलार्ड 2010 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले। इस दौरान उन्होंने 193 पारियों में बल्लेबाजी की। पोलार्ड ने अपने बल्ले से 258 छक्के लगाए। टीम को अभी तक पोलार्ड का प्रतिस्थापन नहीं मिला है।
सूर्यकुमार यादव - 129 छक्के
2011 में सूर्यकुमार यादव पहली बार मुंबई के लिए खेले। इसके बाद वह केकेआर में चले गए। 2018 में आईपीएल नीलामी में एक बार फिर मुंबई ने उन्हें खरीदा। टीम के मौजूदा उपकप्तान सूर्यकुमार यादव ने 104 पारियों में 129 छक्के लगाए हैं।
हार्दिक पांड्या - 115 छक्के
छक्के लगाने में भी हार्दिक पांड्या का कोई जवाब नहीं है। मुंबई इंडियंस के लिए उनका स्ट्राइक रेट पोलार्ड से भी बेहतर है। हार्दिक वर्तमान में टीम के कप्तान भी हैं। उन्होंने अब तक फ्रेंचाइजी के लिए 103 पारियों में बल्लेबाजी की है और इस दौरान 115 छक्के लगाए हैं।
ईशान किशन – 106 छक्के
ईशान किशन अब मुंबई इंडियंस टीम में नहीं हैं। उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। विकेटकीपर ईशान ने मुंबई के लिए बल्लेबाजी करते हुए 84 पारियों में 2325 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 221 चौके और 106 छक्के निकले।
You may also like
त्तर प्रदेश में 6 हजार एकड़ जमीन पर बसाई जाएगी नई टाउनशिप, 14 गावों की जमीन होगी अधिग्रहण
Gardening tips: ठंड के दिनों में घर में उगाएं ये महंगी सब्जियां, पूरी सर्दी फ्री में हो जाएगा हर काम, जाने नाम ⤙
सीएसके अपने खेल का स्तर ऊपर उठाने के लिए अब बहुत सतर्क होगी : अंबाती रायडू
ये हैं योग की हॉट टीचर, सिखाती है सेक्स से जुड़े आसन और कमाई है इनकी लाखों में… ⤙
आईपीएल 2025 : सीएसके के लिए लंबे समय तक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं ब्रेविस – कुंबले