भगत सिंह की 118वीं जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को सिवान शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। यह कार्यक्रम ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), इंकलाबी नौजवान सभा और ऐक्टू के बैनर तले आयोजित किया गया।
जुलूस का नेतृत्व मजदूर यूनियन के राज्य सचिव अमित शाह ने किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि भगत सिंह ने जिस आजाद और समृद्ध भारत का सपना देखा था, वह आज अधूरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार संविधान को कमजोर करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगी हुई है।
जुलूस में शामिल लोगों ने भगत सिंह और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को याद करते हुए देश में सामाजिक और आर्थिक न्याय की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों की बड़ी संख्या ने भाग लिया और उन्होंने हाथों में मशालें लेकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र की रक्षा के संदेश को सामने रखा।
You may also like
सुमित अंतिल का वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कमाल, F64 जैवलिन थ्रो इवेंट में जीता गोल्ड मेडल
यूपी के किसानों के लिए बुरी खबर! PM किसान योजना की किस्त से पहले करना होगा ये काम
स्वदेशी से ही आत्मनिर्भर बनेगा भारत – केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
मेडागास्कर में युवा नेतृत्व वाले प्रदर्शनों ने सरकार को भंग करने पर मजबूर किया
लंदन में गांधी प्रतिमा से छेड़छाड़ करने पर नाराजगी, ब्रिटिश उच्चायुक्त ने की निंदा