बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की पहल की है। कांग्रेस ने हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष बदलने से लेकर संगठनात्मक बदलाव तक कई अहम फैसले लिए हैं। अब जिला और प्रखंड स्तर पर कमजोर संगठनात्मक ढांचे को सुधारने और मजबूत करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने गुरुवार को स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की। इस कमेटी के संयोजक प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार होंगे। वहीं, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, देवेंद्र यादव, शाहनवाज आलम और सुशील कुमार पासी को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी संगठन के हर स्तर पर संगठन का गहन मूल्यांकन कर कांग्रेस आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर जिला और प्रखंड स्तर पर बदलाव किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक बिहार कांग्रेस के कई जिलों और प्रखंडों में संगठन काफी कमजोर है। अब स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर वहां के पदाधिकारियों में बदलाव किए जाएंगे। इसके लिए पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लगातार बैठकें हो रही हैं। प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और अन्य वरिष्ठ नेता इस प्रक्रिया को गंभीरता से चला रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार 'पलायन रोको, नौकरी दो' अभियान के तहत बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि यह यात्रा युवाओं और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर चुनाव में कांग्रेस को फायदा पहुंचाएगी। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि टिकट बंटवारे में उन्हीं चेहरों को मौका मिलेगा जिनकी जनता पर पकड़ है। इस बार कांग्रेस लोगों के बीच संगठन को मजबूत करके मैदान में उतरना चाहती है।
You may also like
राजिनीकांत की फिल्म 'कुली' ने खोले नए रिकॉर्ड, पहले वीकेंड में 183 करोड़ की कमाई
Aaj ka Rashifal 14 August 2025 : राशिफल नौकरी, बिजनेस और लव लाइफ में होगा क्या खास, पढ़ें पूरी डिटेल
'तेहरान' फिल्म समीक्षा: धमाकेदार रोमांच, वैश्विक दांव और जॉन अब्राहम जैसा पहले कभी नहीं नजर आए
Aaj ka Love Rashifal 14 August 2025 : आज का लव राशिफल जानें आपकी राशि के लिए प्यार और रिश्तों का क्या है खास संदेश
Aaj ka Ank Rashifal 14 August 2025 : आज का अंक राशिफल किसका भाग्य चमकेगा और किसे चाहिए सतर्क रहना