Next Story
Newszop

Aaj Ka Panhang: आज है आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी तिथि, एक क्लिक में देखिये दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल की पूरी जानकारी

Send Push

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 03, शक संवत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रवेश 10, जिल्हिज 27, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 जून 2025 ई.। दक्षिणायन में सूर्य, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल दोपहर 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक। चतुर्दशी तिथि शाम 07:00 बजे तक, उसके बाद अमावस्या तिथि शुरू होती है।

रोहिणी नक्षत्र दोपहर 12:54 बजे तक, इसके बाद मृगसिरा नक्षत्र शुरू होगा। शूल योग प्रातः 09:36 तक, तदनन्तर गण्ड योग प्रारम्भ। विष्टि करण प्रातः 08:35 तक, तदुपरान्त नाग करण प्रारम्भ। रात्रि 11 बजकर 46 मिनट पर चंद्रमा वृष राशि से मिथुन राशि में गोचर करेगा।

24 जून 2025 को सूर्योदय का समय: सुबह 5:24 बजे।
24 जून 2025 को सूर्यास्त का समय: शाम 7:22 बजे।

24 जून 2025 को आज का शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:04 बजे से शाम 4:44 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:43 बजे से दोपहर 3:39 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 12:04 बजे से 12:44 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:21 बजे से शाम 7:41 बजे तक।

24 जून 2025 को आज का अशुभ मुहूर्त:
राहु काल दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। यमगंड सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 10:38 से दोपहर 12:23 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8:12 से 9:08 बजे तक है। इसके बाद भद्रा काल का समय सुबह 5:25 से 8:33 बजे तक है।आज का उपाय: आज हनुमान जी को तुलसी की माला चढ़ाएं।

Loving Newspoint? Download the app now