आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि पेड़-पौधों में जान होती है। वे इंसानों की तरह साँस लेते हैं, लेकिन उन्हें काटते समय लोग इस बात को भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा पेड़ भी है जिसे काटने पर इंसानों की तरह खून निकलता है?यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है। आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे जिसे काटने पर इंसानों की तरह खून निकलता है। ज़्यादातर लोग इस पेड़ के बारे में जानते भी नहीं हैं, लेकिन जो जानते हैं, वे इसे जादुई मानते हैं।
यह अनोखा पेड़ दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है और इसे 'ब्लडवुड ट्री' के नाम से जाना जाता है। इसे किआट मुकवा और मुनिंगा जैसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम 'सेरोकार्पस एंगोलेंसिस' है। यह अनोखा पेड़ मोज़ाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और ज़िम्बाब्वे जैसे देशों में भी पाया जाता है।'ब्लडवुड ट्री' सिर्फ़ काटने पर ही खून नहीं बहाता। अगर इसकी शाखा टूट भी जाए, तो भी खून बहता है। यह गहरे लाल रंग का एक तरल पदार्थ है जो बिल्कुल खून जैसा दिखता है।
यह अनोखा पेड़ 12 से 18 मीटर ऊँचा होता है। इसके पत्ते और शाखाएँ छतरी के आकार की होती हैं। इसके पत्ते घने होते हैं और उन पर पीले फूल खिलते हैं। इसकी लकड़ी का इस्तेमाल महंगे फर्नीचर बनाने में किया जाता है। इसकी लकड़ी की खासियत यह है कि यह आसानी से मुड़ जाती है और ज़्यादा सिकुड़ती नहीं है।लोग इसे एक जादुई पेड़ भी मानते हैं क्योंकि इसका इस्तेमाल औषधीय रूप में किया जाता है। यह रक्त संबंधी बीमारियों को ठीक करता है। इसमें दाद से लेकर आँखों की समस्या, पेट की समस्या, मलेरिया और यहाँ तक कि गंभीर चोटों को भी ठीक करने की शक्ति है।
You may also like
सिर्फ 5 मिनट में नींद आयेगी वो भी` बिना दवाँ के बस अपनी कलाई के इस बिंदु को दबाएँ और फिर देखे कमाल जरूर पढ़े और शेयर करे
क्या है महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ का दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नया योगदान?
रेलवे कर्मचारियों के लिए कोटा मंडल में विशेष आरएसपी कार्यशाला का आयोजन
12 बीघा भूमि पर बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
अखिलेश की मुलाकात में आजम का दबदबा, सांसद नदवी को 70 KM दूर ही रोका!