इंटरनेट डेस्क। थाईलैंड और मलेशिया की सीमा के पास हिंद महासागर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर म्यांमार से लगभग 300 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 13 लोगों को जिंदा पाया गया है। अन्य सभी लोग अभी लापता हैं।
खबरों के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही टीम को नाव डूबने की घटना की जानकारी तत्काल नहीं मिलने के कारण केवल 13 लोगों को ही बचाया जा सका है। वहीं सैकड़ों लोग लापता हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि नाव के डूबने का समय और सटीक स्थान का तत्काल पता नहीं चल सका। एक पुलिस अधिकारी ने भी इस संबंध में जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से कुछ रोहिंग्या मुसलमान हैं जो मुख्य रूप से म्यांमार में रहते हैं, जहां उन्हें दशकों से उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी के प्रथम एडमिरल रोमली मुस्तफा ने बताया कि शुरुआत जांच से पता चलता है कि नाव म्यांमार के रखाइन राज्य के बुथीदांग शहर से रवाना हुई थी और तीन दिन पहले डूब गई।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

लाल किला ब्लास्ट पर गौतम गंभीर ने व्यक्त किया दुख, बीसीसीआई अध्यक्ष की भी आई प्रतिक्रिया

कुर्सी से दूर होने की वजह से बौखला गए अखिलेश यादव, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा मुखिया को लिया आड़े हाथों

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

दिल्ली में हुए धमाके के बाद झारखंड में अलर्ट, 15 नवंबर को मनाया जाना है स्थापना दिवस

चोरी-छिपे लड़कियोंˈ के अंतरंग कपड़े मंगवाता था बॉयफ्रेंड, सच्चाई सामने आई तो मच गया बवाल﹒




