खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 50वें मैच में आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले संस्करण की विजेता राजस्थान रॉयल्स का सामना पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगा।
जयपुर में ये मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास आज छक्कों का तिहरा शतक पूरा करने का मौका होगा। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल के 266 मैचों की 261 पारियों में 6868 रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल कॅरियर में 297 छक्के लगाए हैं।
अगर वह आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में तीन छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं तो उनके आईपीएल में छक्कों का तिहरा शतक पूरा हो जाएगा। राेहित शर्मा आईपीएल में 617 चौके भी लगा चुके हैं। उन्होंने इस भारतीय टूर्नामेंट में 45 अर्धशतक और दो छक्के भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 109 रन रहा है। आईपीएल में अभी तक एक भी भारतीय बल्लेबाज तीन सौ छक्के नहीं लगा सका है। क्रिस गेल ने सर्वाधक 357 छक्के लगाए हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
दिल्ली एयरपोर्ट पर एक रनवे को अस्थाई रूप से बंद करने की तैयारी, उड़ानों पर पड़ेगा न्यूनतम असर
बीएसएफ ने सीमा पर पाक की हर हरकत का दिया जवाब, जवानों के हौसले बुलंद : डीआईजी राठौड़
आईपीएल 2025 : ईशान किशन के तेज-तर्रार पारी की बदौलत एसआरएच ने आरसीबी को 42 रनों से हराया
IPL 2025: ईशान किशन की तूफानी पारी रही RCB vs SRH मैच का प्ले ऑफ द डे
आईपीएल 2025 : ईशान किशन के तेज-तर्रार पारी की बदौलत एसआरएच ने आरसीबी को 42 रनों से हराया