इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी गई है। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की औसम कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 105.40 रुपए और डीजल की कीमत 90.82 रुपए प्रति लीटर है। यहां पर लोगों को लम्बे समय से राहत नहीं मिली है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 तथा डीजल 92.44 रुपए है। कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 , बेंगलुरु में पेट्रोल की 102.86, डीजल 89.02 और गुरुग्राम में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.19 और डीजल की कीमत 88.05 है।
इस कारण बढ़ चुका है रसोई का बजट
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से अन्तिम बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बदला गया था। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था। इसके बाद से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। कीमतें कम नहीं हो रही हैं। कई चीजों के दाम बढऩे से रसोई का बजट भी बढ़ चुका है।
PC:indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
नवजात की हालत देख कांप उठे परिजन,डॉक्टर बोलीं-मां की एक गलती से हुआ सब बर्बाद
सहेली की शादी में धरा रह गया आलिया भट्ट का स्टाइल, दुल्हन ने लूट ली सारी लाइमलाइट, अप्सरा- सी लगीं तान्या
यमुनानगर: गोदाम से यूरिया खाद लूटने के आरोप में आठ गिरफ्तार
ट्राई ने छह गीगाहर्ट्ज, ई एवं वी बैंड में स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए जारी किया परामर्श पत्र
हिसार के गहन दीवान ने कनाडा में नाम चमकाया