इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जल्द ही नया मुखिया मिलने वाला है। पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसका खुलासा जल्द ही होने वाले हैं। बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अब तक दावेदारों में छह नेताओं के नाम सामने आए हैं। विशेष बात है कि इसमें तीन महिलाओं का नाम भी शामिल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भाजपा की तैयारी अब लगभग अंतिम चरण में है।
सूत्रों की माने तो बीजेपी अपने इतिहास में पहली बार किसी महिला नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे सकती है। इस पद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, डी. पुरंदेश्वरी और वानाथी श्रीनिवासन दावेदार मारी जा रही हैं। देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत का मजबूत प्रतिनिधित्व करती रही हैं।
डी. पुरंदेश्वरी हाल ही में आंध्र प्रदेश भाजपा प्रमुख की जिम्मेदाीर निभा चुकी हैं। कोयंबटूर दक्षिण से विधायक वानाथी श्रीनिवासन भी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
ये तीन पुरुष नेता भी हैं दावेदार
वहीं पुरुष दावेदारों में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह और मनोहर लाल खट्टर भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के दावेदारोंं में शामिल हैं। अब आगामी समय ही बनाएगा कि किस नाम पर भाजपा की ओर से मुहर लगाई जाती है। धर्मेंद्र प्रधान को बीजेपी का कुशल रणनीतिकार माना जाता है। पार्टी के आंतरिक हलकों में गहरी पैठ रखते के कारण उन्हें जिम्मेदारी दी जा सकती है। मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान भाजपा के सबसे लोकप्रिय जननेताओं में गिने जाते हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर भी दावेदारों में शामिल हैं।
PC:swarajyamag.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
सभी भारतीय भाषाएं बेहतरीन, मैं सबसे पहले भारतीय हूं : शरद केलकर
वर्ल्ड बैंक ने भारत को दुनिया के सबसे समान समाजों में किया शामिल, विश्व स्तर पर चौथे पायदान पर देश
वैश्विक स्तर पर भारत की बड़ी सफलता, विश्व बैंक ने दुनिया के सर्वाधिक 'समतामूलक समाज' में किया शामिल
Home remedies for migraines: आप भी आजमाएं ये होम रेमेडीज, माइग्रेन की समस्या हो जाएगी दूर
Holiday Alert: राजस्थान सरकार ने इस दिन किया पब्लिक हॉलिडे का एलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद