Top News
Next Story
Newszop

उपचुनाव से पहले जयपुर में ऐसा कदम उठाने वाले हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी जयपुर का दौरा करेंगे। वह 5 अक्टूबर को जयपुर आएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच अक्टूबर को शाम 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। जेपी नड्डा शाम 7.30 बजे से स्टेच्यू सर्किल स्थित एक होटल में जयपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से संवाद करेंगे। इस दौरान वह भाजपा के सदस्य भी बनाएंगे। मदन राठौड़ ने बताया कि सांगानेर एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

वहीं भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने भी जेपी नड्डा को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा शनिवार रात 8.30 बजे से भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों से सदस्यता अभियान को लेकर संवाद करेंगे।

PC:navbharattime
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now